पाकिस्तान के आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की ग्रे सूची में शामिल करने की भारत की मांग जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, देशबन्धु और अमर उजाला की आज पहली सुर्खी है। नवभारत टाइम्स लिखता है, टेरर फंडिग पर पाकिस्तान को घेरने की तैयारी, वर्ल्ड बैंक से 20 अरब डालर के कर्ज का भी होगा विरोध। जनसत्ता की सुर्खी है- पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने की तैयारी में है भारत। अमर उजाला लिखता है एफएटीएफ में मामला रखेगा भारत।
पंजाब केसरी ने तूफान में फंसे भारतीय विमान को मदद देने से पाकिस्तान के इंकार को सुर्खी दी है- पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा।
हिन्दुस्तान शिकंजा शीर्षक से लिखता है- जेपी समेत कई बिल्डरों पर छापे, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में विभिन्न ठिकानों से जांच एजेंसेी को अहम सबूत मिले।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की एपल को चेतावनी कई अखबारों के पहले पन्ने पर है। राजस्थान पत्रिका ने ट्रंप की नई धमकी शीर्षक से लिखा है- भारत में निवेश रोकने का परोक्ष प्रयास, भारत या कहीं और बने आइफोन अमरीका में बेचे तो 25 प्रतिशत टैरिफ।
जनसत्ता ने एक शोध के हवाले से लिखा है- तीन रात नींद पूरी नहीं होना दिल पर पड सकता है भारी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…