आतंकियों को कल्पना से भी बडी सजा देंगे। मिट्टी में मिलाने का समय- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार की धरती से आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पृष्ठ पर सचित्र प्रकाशित की है। लोकसत्य की सुर्खी है। आतंक पर वार, पाकिस्तान पर चौतरफा प्रहार। प्रधानमंत्री के इस बयान को दिया है – पृथ्वी के आखिरी छोर तक करेंगे पीछा। दुनिया को संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री अंग्रेजी में भी बोले-राजस्थान पत्रिका की खबर है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल हुई सर्वदलीय बैठक को भी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हिंदुस्तान लिखता है संकट की घड़ी में सरकार के साथ आया समूचा विपक्ष।
उधर, हरिभूमि ने दिया- भारत ने विदेशी राजनयिकों को बताई। पहलगाम आतंकी हमले की हकीकत। विदेश मंत्रालय पहुंचे चीन, अमरीका, रूस और ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों के राजनयिक।
पाकिस्तान के खिलाफ कडे एक्शन- लोकसत्य लिखता है- भारतीय वायुसेना ने एक्सरसाइज आक्रमण के तहत एक बडा सैन्य अभियान शुरू किया। दैनिक ट्रिब्यून ने दिया है – बड़ी तैयारी एल.ओ.सी पर गतिविधियां तेज, भारत के कड़े रूख से डरा पाकिस्तान। प
हलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज दिल्ली बंद को राष्ट्रीय सहारा ने अपने पहले पृष्ठ पर दिया है। एक अन्य खबर में हिंदुस्तान लिखता है- फिटजी के 10 ठिकानों पर धनशोधन मामले में ईडी के छापे। राजस्थान पत्रिका ने एक और उपलब्धि शीर्षक से दिया है भारत में कोरोना जांच में इस्तेमाल होने वाली मशीन करेगी सर्वाइकल कैंसर की पहचान।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…