आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 मार्च 2025

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जज नकदी प्रकरण में आंतरिक जांच का सामना कर रहे दिल्‍ली हाइकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की ख़बर आज सभी समाचार पत्रों में है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- जज वर्मा का इलाहाबाद तबादला, वकील गए बेमियादी हड़ताल पर। राज्‍यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा- जांच रिपोर्ट का करेंगे इंतजार।

सांसदों का वेतन बढ़ा, अब एक लाख चौबीस हजार हर माह मिलेंगे, पेंशन 25 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये की गई- जनसत्‍ता की ख़बर है। देशबंधु ने तैयारी शीर्षक से 23 लाख कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिलने की ख़बर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- एक अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन की शुरुआत।

हिन्‍दुस्‍तान ने दिल्‍ली विधानसभा सत्र के शुरू होने की ख़बर खीर समारोह के चित्र के साथ प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- मुख्‍यमंत्री पेश करेंगी बजट, मुफ्त योजनाओं पर नज़र। दैनिक जागरण लिखता है-आज पेश होगा जन आकांक्षाओं का बजट, बुनियादी सेवाओं को मज़बूत करने और रोज़गार सृजन पर होगा जोर।

पहली बार हिंद महासागर क्षेत्र में दिखेगी अनोखी गश्‍त, भारत समेत दस देश जुटेंगे। युद्ध अभ्‍यास में भी साथ होंगे सभी देश- नवभारत टाइम्‍स की ख़बर है।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

6 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

11 घंटे ago