आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 26 दिसंबर 2024

मध्‍य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री का सम्‍बोधन आज सभी अख़बारों की पहली ख़बर है। जनसत्‍ता लिखता है- प्रधानमंत्री ने कहा, जल संसाधनों के विकास में आम्‍बेडकर के योगदान को कांग्रेस ने किया नजरअंदाज। वीर अर्जुन की सुर्खी है- पी.एम. ने मध्‍य प्रदेश को दी बड़ी सौगात।

रूस जा रहा विमान कजाखस्‍तान में गिरा -हिन्‍दुस्‍तान में है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- रूस जा रहा प्‍लेन क्रैश, धमाके से दो टुकड़ों में बंटा, तीस से ज्‍यादा की जान गई।

दिव्‍यांगों की चलने में मदद करेगा, आयरन मैन जैसा रोबोट- राजस्‍थान पत्रिका ने तुम भी चलो, हम भी चलें शीर्षक से ये ख़बर प्रकाशित की है।

तीन दिन तक बारिश के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन, कोहरा भी रहेगा- अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र ने मनाली में बर्फ से ढके पहाड़ों की मनमोहक तस्वीरें प्रकाशित की है।

अलविदा एम.टी. मलयाली साहित्‍य और सिनेमा के एक युग का अंत- अमर उजाला ने यह ख़बर अपने पहले पृष्‍ठ पर प्रकाशित की है।

बाल्‍ड ईगल को घोषित किया गया अमरीका का राष्‍ट्रीय पक्षी- जनसत्‍ता की ख़बर है। बाल्‍ड ईगल अमरीका की मोहर पर भी दिखाई देता है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

21 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

21 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago