सभी अखबारों ने आज भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की खबर सचित्र प्रकाशित की है। हिंदुस्तान लिखता है- शुभांशु आई.एस.एस. पहुंचे, बोले- यह भारत की यात्रा। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- स्पेस में जय हिंद जय भारत।
एस.सी.ओ. बैठक, पहलगाम पर चुप्पी, भारत का संयुक्त बयान पर दस्तखत से इंकार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्तान की सीमा से आतंक के पोषण की नीति पर दोहरे मानदंड छोडने होंगे। जनसत्ता सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।
भारत और कनाडा में जल्द होगी उच्चायुक्तों की बहाली, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जयसवाल ने कहा- दुर्लभ अर्थ मेटल कारोबार को लेकर चीन के संपर्क में भारत।
अमर उजाला ने यह खबर अपने प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित की है। कॉल पर सुनाई नही देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, सरकार ने बन्द की कॉलर ट्यून। 40 सेकेंड के मैसेज को लेकर हो रही थी लोगो को परेशानी।
राजस्थान पत्रिका में है। देश में मानसून की धमाकेदार बारिश, अब तक नौ प्रतिशत से ज्यादा पानी बरस गया। दिल्ली से 150 किलोमीटर पहले थमा मानसून, पहुंचने में पांच दिन लगेंगे। दैनिक भास्कर की सुर्खी है।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…