वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 28 जनवरी 2025

उत्तराखण्‍ड में समान नागरिक सं‍हिता लागू करने की खबर आज सभी समाचार पत्रों की पहली सुर्खी बनी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- स्‍वतंत्र भारत में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्‍य बना उत्तराखण्‍ड। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- उत्तराखण्‍ड में यूसीसी, सभी धर्म की बेटी को संपत्ति में बेटों जैसा हक। राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द हैं- बहुविवाह पर रोक शादी का रजिस्‍ट्रेशन जरूरी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत, शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर करेंगे काम जनसत्ता की खबर है।

मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होगी, भारत-चीन सीधी उड़ानों पर राजी नवभारत टाइम्‍स सहित कई अखबारों की सुर्खी है।

फिलिस्तीनियों को उत्तरी गजा लौटने की अनु‍मति राष्‍ट्रीय स‍हारा सहित कई अखबारों की सुर्खी है- पत्र लिखता है- एक साल से आश्रय और तंबूओं में शरण लिये हुए फिलिस्‍तीनी घर लौटने को बेताब।

वक्‍फ संशोधन बिल को जेपीसी की हरी झंडी, 14 बदलाव मंजूर, विपक्ष के 44 सुझाव खारिज राजस्‍थान पत्रिका में है।

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह कल, यातायात पुलिस ने किये व्‍यापक इंतजाम, डीटीसी सहित अन्‍य बसें होंगी डायवर्ट दैनिक जागरण की खबर है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

22 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

22 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago