आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 28 जून 2025

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प द्वारा भारत के साथ समझौता होने का संकेत देने का समाचार आज सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता लिखता है- अमरीका के राष्‍ट्रपति ने कहा भारत के साथ बहुत बडा व्‍यापार करार होने वाला है। अमर उजाला की सुर्खी है- अमरीकी राष्‍ट्रपति ने द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते की वार्ता प्रक्रिया में अहम प्रगति का दिया संकेत, अमरीका-चीन में व्‍यापार समझौता, ट्रम्‍प बोले भारत के साथ भी एलान जल्‍द।

चीन को सख्‍त संदेश, रिश्‍तों में नई पेचीदगी खडी न करें, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एलएसी पर तनाव कम करने के चार विकल्‍प सुझाए। सुखोई के अपग्रेडेशन पर भी रूस से बातचीत। नवभारत टाईम्‍स ने यह खबर अपने पहले पृष्‍ठ पर प्रकाशित की है। सुखोई-30 एमकेआई लडाकू विमान किए जाएंगे अपग्रेड, एस-400 की और यूनिट खरीदने पर विचार कर रहा भारत, दैनिक जागरण की खबर है।

भक्‍तों को दर्शन देने निकले जगन्‍नाथ, राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है – पत्र ने आस्‍था का सैलाब शीर्षक से जगन्‍नाथ मंदिर में भक्‍तों की तस्‍वीर प्रकाशित की है। राष्‍ट्रीय सहारा और देशबन्‍धु ने भी पुरी में निकाली भव्‍य रथ यात्रा को मानव श्रृंखला बनाकर खींचते हजारों भक्‍तों की तस्‍वीर साझा की है।

शतरंज की बिसात पर नया रंग भर रहे भारत के युवा खिलाडी, पांच बार के विश्‍व चैंपियन कार्लसन के खिलाफ दिल्‍ली के आरित की सफलता ने फिर दिखाया शतरंज में भारत का स्‍वर्णिम भविष्‍य। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago