प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के संयुक्त रूप से सी-295 विमानों के निर्माण संयंत्र का शुभारंभ करने का समाचार प्रमुखता से दिया है। अमर उजाला की सुर्खी है- विमान निर्माण में भारत की ऊंची उडान, 2031 तक बनेंगे 55 सैन्य विमान। दैनिक जागरण का शीर्षक है- भारत में पहली बार बनेंगे सैन्य परिवहन विमान। नवभारत टाइम्स और हरिभूमि ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- विमानों का एक्पोर्टर बनेगा भारत।
इकॉनमिक टाइम्स और वीर अर्जुन की खबर है इकॉनमी दमदार, आने वाले दिनों में घटेगी महंगाई, वित्त मंत्रालय ने कहा- बढेगी जीडीपी ग्रोथ। दीवाली से पहले झूम उठा शेयर बाजार, निवेशकों को छह लाख करोड का मुनाफा पंजाब केसरी के पहले पन्ने पर है।
हिन्दुस्तान के अनुसार- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस महीने की पेंशन एक या दो दिन पहले जारी करेगा। देशबन्धु, दैनिक ट्रिब्यून, जनसत्ता और दैनिक भास्कर ने लिखा है- अगले साल हो सकती है देश में जनगणना।
भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…
यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…