आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 3 दिसंबर 2024

सरकार और विपक्ष के बीच संसद में जारी गतिरोध समाप्‍त होने को आज के सभी अखबारों ने मुख पृष्‍ठ पर दिया है। अमर उजाला की सुर्खी है- सत्ता और विपक्ष के बीच पिघली बर्फ, आज से बिना बाधा चलेगी संसद। लोकसभा अध्‍यक्ष की पहल पर सर्वदलीय बैठक में गतिरोध समाप्त करने पर बनी सहमति।

दिल्‍ली में प्रदूषण रोकने के लिए पाबंदिया लागू रहेंगी। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- सुप्रीम कोर्ट ने ग्रैप-4 की सख्तियों में किसी भी तरह की ढील देने से किया इनकार। शीर्ष न्‍यायालय ने कहा- इस समस्‍या का स्‍थाई समाधान खोजना होगा।

जमीन अधिग्रहण के लिए ज्‍यादा मुआवजे और अन्‍य मांगों को लेकर किसानों के दिल्‍ली कूच को स्‍थगित करने की खबर को अखबारों ने प्रमुखता दी है। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- किसानों के कूच पर हफ्तेभर ब्रेक। यूपी सरकार से मिला वार्ता का आश्‍वासन।

पाकिस्‍तानी नौसेना को मजबूत बनाने में जुटा चीन- नौसेना प्रमुख का यह बयान राष्‍ट्रीय सहारा में है। नौसेना दिवस से पहले एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा- भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार।

कॉर्बोनेटैड पेय पदार्थ, सिगरेट और तंबाकू पर लगेगा 35 प्रतिशत जीएसटी। दैनिक जागरण का कहना है जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने वाले मं‍त्रिसमूह ने लिया फैसला।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

48 मिनट ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

8 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 घंटे ago