आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 31 अक्टूबर 2024

दीपावली की पूर्व संध्या पर कल अयोध्या में सिर्फ सरयू तट पर रिकॉर्ड 25 लाख से अधिक दिये जलाने और सरयू पर महा आरती की खबरें सभी अखबारों में छाई हुईं हैं। अमर उजाला ने इसे अलौकिक अयोध्या बताते हुए लिखा है- सरयू तट हुआ दियों से रोशन। राजस्थान पत्रिका सहित सभी अखबारों ने रोशनी में जगमग राम नगरी के खूबसूरत चित्र देते हुए लिखा है त्रेता युग में राम के अयोध्या लौटने पर जिस तरह दियों से अलोकित हुई थी नगरी वैसा ही दृश्य फिर जीवंत हो उठा।

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजारों की रोनक और जबरदस्त खरीददारी की खबर सभी अखबारों में हैं। दैनिक भास्कर लिखता है- त्योहारों पर पहली बार सोना 82 हजार के पार। जनसत्ता के अनुसार बढ़ती कीमतों के बाद भी सोने की मांग में 18 प्रतिशत उछाल।

उधर हिन्दुस्थान की खबर है- दीपावली से पहले दिल्ली की दम फूला। पत्र ने इसे चितांजनक बताते हुए लिखा है- आनंद विहार और मुडंका में वायु गुणवत्ता चार सौ के पार। साइबर क्राइम पर अंकुश की बड़ी तैयारी।

राष्ट्रीय सहारा ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है- गृह मंत्रालय ने बनाई उच्चस्तरीय समिति, निगरानी करेंगे आतंरिक सुरक्षा सचिव। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है-डिजिटल अरेस्ट और साईबर अरेस्ट के मामलों को गृह मंत्रालय गंभीरता से ले रहा है।

दैनिक जागरण की खास खबर है, वैज्ञानिक ने बनाई ऐसी स्याही, जालसाजों की अब आफत आई। पत्र के अनुसार इसके इस्तेमाल से करेंसी नोटों, प्रमाण पत्रों, ब्रांडेड चीजों और दवाओं की नकल या जालसाजी रुक सकेगी।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 घंटा ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

2 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

2 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago