आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 4 दिसंबर 2024

तीन नए आपराधिक कानून राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को कई अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला ने लिखा है- अंग्रेजों के कानूनों से मुक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत होगी लड़ाई। राष्ट्रीय सहारा के शब्द हैं- अब खत्म हुए तारीख पे तारीख के दिन। जनसत्ता की सुर्खी है- अब पुलिस किसी को भी अपनी मर्जी से हिरासत में नहीं ले सकेगी।

लोकसभा में विदेश मंत्री के बयान को नवभारत टाइम्स ने शीर्षक दिया है- एस. जयशंकर ने संसद में बताया, कैसे बेहतर होंगे चीन से रिश्ते। वहीं, हिन्दुस्तान लिखता है- एल.ए.सी. पर शांति रहे, तभी संबंध सुधरेंगे।

महाराष्ट्र में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है- मैदान सजा, सीएम के नाम का ऐलान बाकी। पंजाब केसरी का अनुमान है, गृह विभाग समेत 22 मंत्रालय भाजपा रखेगी। देशबंधु के अनुसार झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार।

वीर अर्जुन के कारोबार पन्ने की खबर है- देश में डीएपी उर्वरक की कोई कमी नहीं, आयात भी घटा। हरिभूमि ने शेयर बाजार की लगातार तीसरे दिन की तेजी को सुर्खी बनाया है। दैनिक जागरण की खबर है- महाकुंभ के लिए 21 सौ करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार।

वहीं, राजस्थान पत्रिका के खेल पन्ने की सुर्खी है-सर डॉन ब्रैडमैन की 80 साल पुरानी कैप दो करोड़ 73 लाख रुपये में बिकी। धन्‍यवाद फरहत।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

4 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

17 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

18 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

18 घंटे ago