आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 4 अक्टूबर 2024

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में कल किसानों, रेलवे कर्मचारियों को दी गई सौगात आज कई अख़बारों की सुर्खी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- किसानों के लिए एक लाख करोड़, रेलवे कर्मचारियों को बोनस। अमर उजाला के शब्‍द हैं- किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

एक ही दिन में निवेशकों को लगी नौ लाख 78 हजार करोड़ रुपये की चपत। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का व्‍यापक असर जनसत्‍ता की पहली सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- युद्ध की आहट से बाज़ार धड़ाम, शेयर मार्केट में गिरावट का लगातार चौथा दिन।

हरियाणा में चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल। आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों के दिग्‍गज नेताओं ने की जनसभाएं, देशबन्‍धु की सुर्खी है।

सर्वे में हैरिस को बढ़त, स्विंग राज्‍यों में टक्‍कर दे रहे हैं ट्रंप राजस्‍थान पत्रिका में है। पत्र लिखता है- बैटलग्राउंड में तय होगी तकदीर।

लेबनान, सीरिया-गज़ा में इजरायल के हमले जारी होने का समाचार दैनिक जागरण सहित कई अखबारों की सुर्खी है। पत्र लिखता है- गज़ा में शरणार्थी बन रहे इजरायल का निशाना।

रेडियोमैन रामसिंह बौध का संग्रहालय गिनीज बुक में दर्ज हिन्‍दुस्‍तान की विशेष खबर है। पत्र लिखता है- गजरौला स्थित संग्रहालय में बारह सौ से ज्‍यादा रेडियो संग्रहित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मन की बात में इस संग्रहालय का जिक्र किया।

महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में 21 करोड़ में बनेगा डिजिटल कुंभ म्‍यूज‍ियम, समुद्र मंथन की 14 रत्‍नों वाली गैलरी और 3डी अनुभव होंगे खास आकर्षण दैनिक भास्‍कर की खबर है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

2 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

2 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

3 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

3 घंटे ago