आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 7 फरवरी 2025

अमरीका से निर्वासित अवैध भारतीय प्रवासियों के साथ हुए व्‍यवहार को लेकर विपक्ष द्वारा संसद के दोनों सदनों में हंगामा होने की खबर आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- अमरीका में दुर्व्‍यवहार पर संसद में हंगामा, निर्वासित भारतीय प्रवासियों के साथ हुए अपमानजनक बर्ताव के मुद्दे पर नहीं चली संसद। हर‍िभूमि ने विदेश मंत्री जयशंकर के बयान को प्रमुखता दी है। विदेश मंत्री ने कहा- अमरीका से भेजे जा रहे भारतीयों संग उडा़न में दुर्व्‍यवहार रोकने को बातचीत जारी।

अमर उजाला की सुर्खी है- पि‍नाक से बढ़ेगी सेना की मारक क्षमता, दस हजार 47 करोड़ का करार, दुश्‍मन पर घातक प्रहार करने में सक्षम है स्‍वदेशी रॉकेट प्रणाली।

जनसत्‍ता के अनुसार- ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमरीका के शहरों में प्रदर्शन, मैक्सिको ने सीमा पार दस हजार सैनिकों को किया तैनात। अमर उजाला की सुर्खी है- इस्राइल की फ‍लस्‍तीन‍ियों को हटाने की तैयारी, ट्रंप बोले अमरीका को सौंप दिया जाएगा गज़ा।

दैनिक भास्‍कर की खबर है- अरावली की खूबसूरत वादियों में हस्‍तशिल्‍प का महाकुंभ, कला संस्‍कृति के संगम का लें आनंद। अंतरराष्‍ट्रीय सुरजकुंड मेले का आगाज आज से।

दैनिक जागरण सहित सभी अखबारों की सुर्खी है- ईपीएफओ पेंशन के दायरे में आएंगे गि‍ग वर्कर, श्रम मंत्रालय ने मसौदा तैयार किया, मंत्रिमंडल के लिए जल्‍द भेजा जाएगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

7 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

8 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

9 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

11 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

11 घंटे ago