आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 7 जुलाई 2025

ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का संबोधन अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। जनसत्‍ता और राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने कहा आतंक पर कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। दैनिक ट्रिब्‍यून के शब्‍द हैं – आतंकवाद से निपटने में ब्रिक्‍स भारत के साथ। दैनिक जागरण ने लिखता है- पहलगाम हमला बेहद निंदनीय, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस जरूरी।

हरि भूमि की खबर है- आय समानता के मामले में भारत का नया कीर्तिमान। 17 करोड भारतीय अत्‍याधिक गरीबी से बाहर निकले।

वीर अर्जुन, हिन्‍दुस्‍तान और हरिभूमि के अनुसार एलन मस्‍क ने अमरीका में बनाई नई राजनीतिक पार्टी, कहा- अमरीकियों को उनकी आजादी वापस दिलाऊंगा।

पंजाब केसरी ने अनुमान लगाया है – जल्‍द मिलेगा भाजपा को नया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष। रेस में छह चेहरे।

देशबंधू के अनुसार बैंक ऑफ बडौदा ने बचत खातों में न्‍यूनतम शेष राशि नहीं रखने पर लगने वाले शुल्‍क को माफ किया।

दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है- शहरों में बढा मंहगें ई-वाहनों का क्रेज़। सबसे महंगी गाड़ी ढाई करोड़ की पंजीकृत हुई।

भारत की टेस्‍ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर सबसे बडी जीत। दैनिक भास्‍कर की पहली सुर्खी है। राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द हैं – पहली बार बर्मिघंम में दी इंग्‍लैंड को मात। अमर उजाला ने लिखा है- भारत ने इतिहास रचकर इंग्‍लैंड को तीन सौ 36 रन से हराया।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

6 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago