वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 7 अक्टूबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज के सभी अखबारों की पहली खबर है। लोकसत्‍य की सुर्खी है- बिहार में बजा चुनावी बिगुल, 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान। वहीं दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- विधानसभा की 243 सीटों के लिए 10 और 13 अक्‍टूबर को जारी होगी अधिसूचना।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश के साथ दुर्व्‍यवहार की घटना भी अखबारों की सुर्खी बनी है। घटना पर चीफ जस्‍टीस बीआर गवई की प्रतिक्रिया दैनिक भास्‍कर में है- यह चीजें मुझे प्रभावित नहीं करती। वहीं हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री मोदी के शब्‍दों को दिया है- हमले से हर भारतीय नाराज़।

लद्दाख के समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रासुका के तहत हिरासत पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र से मांगा जवाब। राजस्‍थान पत्रिका का कहना है- हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर शीर्ष न्यायालय का अंतरि‍म आदेश देने से इंकार।

जेईई, नीट और सीयूईटी की परीक्षा में उम्‍मीदवारों को अब आधार कार्ड से होगा परीक्षा केंद्र का आवंटन। अमर उजाला ने लिखा है, अब परीक्षार्थी अपनी मर्जी से किसी भी राज्‍य या शहर में परीक्षा केंद्र नहीं मांग सकेंगे।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

7 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

7 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

7 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

7 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

11 घंटे ago