केंद्र सरकार मेसेज की निगरानी पर लाएगी नए नियम – नवभारत टाइम्स में प्रमुखता से है। पत्र के अनुसार किसी व्यक्ति के मेसेज की निगरानी अब अधिकतम छह महीने तक की जा सकेगी।
भारत की पहल पर 21 दिसंबर को मनाया जाएगा विश्व ध्यान दिवस। हिन्दुस्तान सहित अधिकतर अखबारों में है। पत्र के अनुसार भारत कि विशेष प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। हवाई अड्डों पर लागू होंगे विश्वस्तरीय सुरक्षा मानक अमर उजाला की खबर है। पत्र के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने आंतरिक गुणवत्ता नियत्रंण इकाई की स्थापना की। अनुभवी टीम की रहेगी नजर।
दैनिक भास्कर की पहली खबर है हिमाचल और उत्तराखंड में शुरू नहीं हुई बर्फबारी, कश्मीर, लद्दाख में भी तो औसत भी नहीं। पत्र ने इसे बर्फ का सूखा बताते हुए लिखा है कि गंगा से लगे पहाड़ों पर बर्फ का स्तर पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत से कम है। हिन्दी सिनेमा के शोमैन राजकपूर की जन्म शताब्दी पर एक सौ 35 थियेएटर पर फिर रिलीज होगी राजकपूर की दस सुपरहिट फिल्में। राजस्थान पत्रिका में प्रमुखता से है। पत्र कहता है कि ये उत्सव 13 से 15 दिसंबर तक रहेगा।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…