आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 8 मार्च 2025

अमरीका से झटका खाए चीन द्वारा भारत की ओर हाथ बढा़ने की खबर को नवभारत टाइम्‍स और राजस्‍थान पत्रिका सहित अधिकांश अखबारों ने प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण ने ट्रंप टैरिफ के बीच चीन के विदेश मंत्री का बयान प्रकाशित किया है- ड्रैगन और हाथी मिलकर चलें तो दुनिया में कायम होगा शक्ति संतुलन।

वर्ष 2008 के मुम्‍बई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्‍वुर राणा की प्रत्‍यर्पण रोकने की याचिका अमरीकी कोर्ट में खारिज होने को भी जनसत्‍ता सहित सभी अखबारों ने दिया है।

अमर उजाला की खबर है-डुप्‍लीकेट वोटर कार्ड के वर्षों पुराने मामलों को तीन महीने में सुलझाएगा निर्वाचन आयोग। मतदाताओं को विशिष्‍ट राष्‍ट्रीय ईपीआईसी नम्‍बर मिलेगा।

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी अखबार नारी शक्ति की उपलब्धियों से सराबोर हैं। दैनिक भास्‍कर ने नई मंजिल शीर्षक से लिखा है-माइनस 33 डिग्री तापमान में लेह से दक्षिण-पूर्व में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड बना रही हैं महिलाएं।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

6 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

6 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

6 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

20 घंटे ago