भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की खबर आज के सभी समाचार पत्रों ने अलग-अलग शीर्षकों से प्रकाशित की है। दैनिक भास्कर, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के चित्र के साथ लिखता है। दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य। जनसत्ता ने ऑपरेशन सिंदूर का ब्यौरा देने वाली कर्नल सौफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के चित्र के साथ दिया है नारी शक्ति देश की आवाज़। लोकसत्य ने सुर्खी दी है- ऑपरेशन सिंदूर-जय हिंद की सेना, आतंकियों को चुन चुन कर मारा। आतंकी अजहर मसूद के खानदान का खात्मा। वहीं, दैनिक जागरण और अमर उजाला लिखता है- 25 मिनट, 24 मिसाइलें और आतंकी ढ़ेर। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- जहां पहलगाम के आतंकियों ने ट्रेनिंग ली, वह कैंप भी ज़मीदोज़, ऑपरेशन सिंदूर से न्याय नारी शक्ति ने सुनाई शौर्य की कहानी। हिन्दुस्तान ने भारत की कार्रवाई के बाद मुरीदके स्थित आंतकी ठिकानों के ध्वस्त हुए चित्र के साथ लिखा है- मिट्टी में ही मिला डाला।
सभी समाचार पत्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस संदेश को अपने पहले पृष्ठ पर प्रकाशित किया है- बर्दाश्त नहीं करेंगे आंतकवाद। अमर उजाला लिखता है- प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की अपेक्षा थी, यह तो करना ही था। हरिभूमि ने लिखा है- आधुनिक मिसाइलों से हमले कर बदला लिया, कैबिनेट की बैठक में मेजें थपथपाकर सेना के अदम्य साहस का किया गया समर्थन।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…