अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कल महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिलने की खबर सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है – हिन्दुस्तान लिखता है – दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे, हर महीने आर्थिक मदद का प्रस्ताव कैबिनेट में पास।
भारत और न्यूजीलैंड में आज खिताबी भिडंत, विराट और रोहित के कैरियर का यह हो सकता है आखिरी बड़ा मैच। जनसत्ता सहित कई अखबारों की सुर्खी है।
चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से देश को मिले एक सौ 33 लेफ्टिनेंट, इनमें 24 महिलाएं और 12 विदेशी सैन्य अफसर की भी ट्रेनिंग पूरी कर चुके – दैनिक भास्कर में है।
22 भाषाओं के रचनाकार साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित, दैनिक जागरण की खबर है। जनसत्ता ने मुख्य अतिथि रंगकर्मी महेश दत्तानी के शब्द प्रकाशित किए हैं। भाषाई विविधता हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है।
तेल-घी ज्यादा खाने से भूलने की बीमारी-शोधकर्ताओं का दावा भोजन से है इंसान की याददाश्त का नाता-हिन्दुस्तान की सुर्खी है।