अख़बारों ने आज अलग-अलग ख़बरों को प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता और वीर अर्जुन ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान को सुर्खी बनाया है- दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद-370 को बहाल नहीं कर सकती। वहीं, हिन्दुस्तान ने प्रधानमंत्री के इन शब्दों को दिया है- ‘एक हैं तो सेफ हैं’।
देशबंधु ने रांची में राहुल गांधी के चुनावी बयान को सुर्खी बनाया है- हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
अख़बारों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुए हंगामे को भी मुख पृष्ठ पर स्थान दिया है। अमर उजाला और राजस्थान पत्रिका की ख़बर है- पहले सत्र के तीसरे दिन हुआ जमकर हंगामा, सदन में गूंजते रहे नारे।
जनसत्ता और हरिभूमि ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह बयान सचित्र प्रकाशित किया है- भारत, वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल होने का हकदार। इसी ख़बर पर पंजाब केसरी के शब्द हैं- पुतिन ने भारत की दिल खोलकर की प्रशंसा।
बिजनेस स्टैन्डर्ड की ख़बर है- एस.बी.आई. का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 19 हजार 723 करोड़ रुपये पहुंचा।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की ख़बर है- पहली जनवरी से लागू होने वाली नई प्रणाली से 49 हजार ई.पी.एस. पेंशनधारकों को मिलेंगे ग्यारह करोड़ रुपये।
दैनिक ट्रिब्यून के अनुसार, पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, 19 फरवरी से 19 मार्च के बीच होनी है चैम्पियन ट्रॉफी।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन(ग्रामीण) [वीबी–जी राम जी] अधिनियम,…
यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…
क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…
भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…