आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी –1 जुलाई 2025

चीन सीमांकन मुद्दे पर भारत से चर्चा को तैयार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद पड़ोसी देश के रूख में आई नरमी। हिन्‍दुस्‍तान के अनुसार किंगदाओ में हाल में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच सीमा विवाद सुलझाने पर हुई थी बात।

ट्रेनों में लंबी दूरी का सफर आज से होगा महंगा – दैनिक जागरण सहित कई अखबारों में है। प्रति किलोमीटर अधिकतम दो पैसे की वृद्धि, पांच वर्ष बाद बढ़ाया किराया।

वोटर लिस्‍ट संशोधित करने की जरूरत, निर्वाचन आयोग का यह बयान राष्‍ट्रीय सहारा ने बॉक्‍स में दिया है। आयोग के हवाले से पत्र लिखता है – मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण की आवश्‍यकता, सिर्फ पात्र नागरिक हो सकते हैं शामिल।

प्रधानमंत्री पांच देशों की यात्रा पर कल होंगे रवाना, ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में होंगे शामिल। जनसत्‍ता की सुर्खी है। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के अलावा घाना, त्रिनिदाद, टोबेगो, अर्जेंटीना और नामीबिया जाएंगे।

दिल्‍ली में पुराने वाहनों को आज से नहीं मिलेगा ईंधन, होंगे जब्‍त। मियाद पूरी कर चुके वाहन सार्वजनिक स्‍थानों पर मिले तो सीधे भेजे जाएंगे स्‍क्रैप यार्ड, लगेगा जुर्माना। अमर उजाला लिखता है – राष्‍ट्रीय राजधानी में पांच सौ से ज्‍यादा पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिड नंबर प्‍लेट रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए। वहीं नवभारत टाइम्‍स का कहना है -सी एन जी वाहनों को मिलेगी छूट।

विदेशों में रह रहे भारतीयों ने किया कमाल। समृद्ध भारत शीर्षक से दैनिक भास्‍कर ने लिखा है – प्रवासी भारतीयों ने रिकॉर्ड 11 लाख करोड़ से अधिक रूपए घर भेजे।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

3 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

4 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

4 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

4 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

4 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

4 घंटे ago