आज का अखबार हिंदी 24 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त होने से पहले सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार तेज किए जाने की खबरें सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर पिछली बार की तुलना में कम मतदान को लेकर चुनाव आयोग ही नहीं राजनीतिक दल भी चिंतित- राजस्‍थान पत्रिका में है। पत्र लिखता है- आयोग ने जहां अन्‍य छह चरणों में मतदान बढाने के लिए बैठक कर रणनीति बनाई, वहीं राजनीतिक दल भी मतदान प्रतिशत बढाने को लेकर लगा रहे हैं जोर।

भारत द्वारा मध्‍यम दूरी तक मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल के नए संस्‍करण का सफल परीक्षण करने की खबर भी अमर उजाला में है। पत्र लिखता है- हवा से सतह तक मार करने वाली ये मिसाइल 250 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्‍य भेदने में सक्षम। ये इस्राइली मूल की क्रिस्‍टल मेज-2 मिसाइल है। देशबंधु लिखता है- परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपनी क्षमता साबित करते हुए नई प्रौद्योगिकी की सफलता की पुष्टि की।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा प्रतिकूल मौसम बढा सकता है मंहगाई- जनसत्‍ता की खबर है। पत्र लिखता है- वैश्विक स्‍तर पर लंबे समय से जारी तनावपूर्ण हालात के असर से कच्‍चे तेल की कीमतों में भी अस्थिरता बने रहने की सम्‍भावना है। उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक पर आधारित खुदरा मंहगाई मार्च में घटकर चार दशमलव नौ फीसद रह गई थी।

संयुक्‍त राष्‍ट्र की मौसम एवं जलवायु एजेंसियों की ये चिंता कि एशियाई देशों में हो सकता है भीषण जल संकट देशबंधु की सुर्खी बना है।

यात्रियों को पौष्टिक और सस्‍ता आहार देने पर रेलवे का ध्‍यान अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र रेलवे के हवाले से लिखता है- कि सभी स्‍टेशनों पर यात्रियों को सस्‍ता खाना उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

7 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

12 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

14 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

16 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

20 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

24 मिनट ago