भारत

उत्तराखंड में पिछले 36 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी, वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त

उत्तराखंड में पिछले 36 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। चमोली में बद्रीनाथ मार्ग और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुमाऊं मंडल में वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही वर्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारियों और राज्‍य आपदा मोचन बल के दल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। श्री धामी ने राज्य के लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इस बीच मौसम विभाग ने कल से वर्षा में कमी आने की संभावना व्‍यक्‍त की है। लेकिन कुछ भागों में वर्षा की भी संभावना जताई है।

Editor

Recent Posts

अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया: राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के…

6 घंटे ago

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति, व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर से मुलाकात…

6 घंटे ago

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद चुनाव अभियान तेज

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद…

6 घंटे ago

आकर्षी कश्यप फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंची

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान…

7 घंटे ago