भारत

केरल में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार तेज बारिश के कारण केरल के उत्तरी हिस्सों में निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज वर्षा से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, फसलों को भारी नुकसान और मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं।

राज्‍य में बारिश की कई घटनाओं में आज 4 लोगों की जान चली गई। नदियों में जलस्तर बढ़ने से प्रमुख बांधों से अतिरिक्‍त पानी छोड़ा जा रहा है। विभिन्‍न इलाकों में यातायात और बिजली प्रभावित है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में 19 जुलाई तक मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विशाखापट्टणम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू -आईएफआर 2026 में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विशाखापट्टणम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू -आईएफआर 2026 में शामिल हुई। पूर्वी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के एयरबस एच-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई से वर्चुअल माध्यम से…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की वार्ता के बाद ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ स्‍थापित करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की वार्ता के बाद ‘विशेष वैश्विक…

4 घंटे ago

असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने कल गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ…

5 घंटे ago