उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है।
गुरुवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश राजधानी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, श्रावस्ती और इटावा समेत राज्य के कई हिस्सों में जारी है। 63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जिससे जगह-जगह जल भराव हो गया है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राहत आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोदा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में सामान्य से 19 गुना ज्यादा बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आई है। और फसलों विशेष तौर पर गणनादॅन और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।





