insamachar

आज की ताजा खबर

total lunar eclipse will be visible from most parts of India except some places in the far western part of the country
भारत मुख्य समाचार

पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के सुदूर पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश स्थानों से दिखाई देगा

पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च, 2026 (12 फाल्गुन, 1947 शक संवत) को होगा। यह ग्रहण देश के सुदूर पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश स्थानों से दिखाई देगा। उस दिन शाम को ग्रहण शुरू होगा।

यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखाई देगा।

भारत में कहां कहां दिखाई देगा पूर्ण चंद्र ग्रहण:

उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के समय चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

सामान्य तौर पर, ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 3:20 मिनट पर शुरू होगा और ग्रहण का समाप्ति समय शाम 6:48 मिनट है।

इस ग्रहण की समग्रता भारतीय समयानुसार शाम 4:34 मिनट पर शुरू होगी और इस ग्रहण की समग्रता का समाप्ति समय शाम 5: 33 मिनट है।

ग्रहण की तीव्रता 1.155 है।

भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 6 जुलाई, 2028 को दिखाई देगा और यह आंशिक चंद्र ग्रहण है।

भारत में दिखाई देने वाला अंतिम चंद्र ग्रहण 07-08 सितंबर, 2025 को दिखाई दिया था और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था।

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और जब तीनों पिंड एक सीध में होती हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होगा जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा और आंशिक चंद्र ग्रहण तभी होगा जब चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *