बिज़नेस

ट्राई ने “घरेलू लीज्ड सर्किट (डीएलसी) के शुल्क की समीक्षा” पर पूर्व-परामर्श पत्र जारी किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “घरेलू लीज्ड सर्किट (डीएलसी) के शुल्क की समीक्षा” विषय पर एक पूर्व-परामर्श पत्र जारी किया है, जिसका उद्देश्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त करना है।

इस समीक्षा की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण सभी हितधारकों से अनुरोध करता है कि वे घरेलू लीज्ड सर्किट की मौजूदा अधिकतम शुल्क सीमा से संबंधित अपने मुद्दे, सुझाव एवं चिंताएं प्रस्तुत कर इस पूर्व-परामर्श प्रक्रिया में भाग लें।

पूर्व-परामर्श पत्र पर हितधारकों से 19 मई, 2025 तक लिखित टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त सुझावों एवं टिप्पणियों का विश्लेषण कर प्राधिकरण यह विचार करेगा कि क्या डीएलसी शुल्कों की समीक्षा आवश्यक है।

टिप्पणियां, अधिमानतः इलेक्ट्रॉनिक रूप में advfea2@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए विजय कुमार, सलाहकार (वित्तीय और आर्थिक विश्लेषण), ट्राई से टेलीफोन नंबर +91-11-20907773 पर संपर्क किया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

5 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

7 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

8 घंटे ago