बिज़नेस

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से नौ शहरों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) आयोजित किए

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से नौ शहरों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) आयोजित किए हैं। ये ड्राइव टेस्ट अलीगढ़ शहर और मेरठ से देहरादून रेलवे मार्ग (यूपी-पश्चिम एलएसए), भुवनेश्वर शहर (ओडिशा एलएसए), जम्मू शहर और जम्मू से श्रीनगर राजमार्ग (जेएंडके एलएसए), लखनऊ शहर और फतेहपुर से वाराणसी राजमार्ग (यूपी-पूर्व एलएसए), नवी-मुंबई शहर (मुंबई एलएसए), रायपुर शहर (एमपी एलएसए), सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग शहर (पश्चिम बंगाल एलएसए), तिरुवनंतपुरम शहर (केरल एलएसए) और वापी-रेवाड़ी राजमार्ग (गुजरात एलएसए)। दिसंबर-2024 में वॉयस और डेटा सेवाओं के लिए सेलुलर मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए आयोजित किए गए।

स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट में, वॉयस और डेटा के लिए विभिन्न तकनीकों (जैसे 2जी/3जी/4जी/5जी) के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) में सेवाएं प्रदान करने वाली मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड, मेसर्स बीएसएनएल/एमटीएनएल, मेसर्स रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और मेसर्स वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के प्रदर्शन को मापा गया है। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन इसे आयोजित करने के दिन/समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

क्षेत्र में कार्यरत सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के लिए वॉयस तथा डेटा सेवा हेतु निम्नलिखित प्रमुख निष्पादन संकेतकों (केपीआई) का मूल्यांकन किया गया।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago