ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के बाद भी अमरीका में 60 दिन रहने की छूट अवधि को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है। इस बदलाव के बाद नौकरी जाने पर नई नौकरी तलाशने या वीजा की दूसरी व्यवस्था करने के लिए मिलने वाला समय काफी कम हो सकता है। गृह सुरक्षा विभाग का यह प्रस्ताव आज फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित होने वाला है।
यह प्रस्ताव ई-1, ई-2, ई-3, एच-1बी, एच-1बी-1, एल-1, ओ-1 और टीएन जैसी वीजा श्रेणियों और उनके आश्रितों पर लागू होगा। अगर यह प्रस्ताव अंतिम रूप लेता है, तो जिन लोगों की नौकरी या वीजा से जुड़ी पात्र गतिविधि समाप्त हो जाती है, उन्हें तुरंत अमरीका छोड़ना होगा, जब तक कि उन्हें वहां रहने की कोई दूसरी कानूनी अनुमति न हो। विभाग के अनुसार, प्रस्ताव का उद्देश्य पहले की व्यवस्था को बहाल करना है, जिसके तहत प्रायोजक नियोक्ता की नौकरी खत्म होते ही कर्मचारी को अमरीका छोड़ना होता था। विभाग ने यह भी कहा है कि यह अवधि उसके विवेक पर निर्भर है और जरूरत के अनुसार इसे कम या खत्म किया जा सकता है।
नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…
जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…
अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…