गोआ के अरपोरा के एक नाइट क्लब में कल देर रात लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सिलेंडर विस्फोट से हुई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की जांच कर दोषियों की कड़ी सजा देगी। गोआ के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोआ हादसे में कई लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएँगे।
राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…
इस्राएल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इस्राएल…
आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…
सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…