डीजीसीए ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स और एकाउंटेबल मैनेजर इसीड्रो पोर्क्यूरस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और बड़े पैमाने पर उड़ाने रद्द होने को लेकर 24 घण्टे के अंदर जवाब देने को कहा है। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा और परेशानी हुई। डीजीसीए ने इसके लिए स्वीकृत उड़ान समय सीमा मानदण्डों के तहत संशोधित जरूरतों के लिए पर्याप्त व्यवस्था न कर पाने के कारण हुए परेशानी के लिए विमानन कम्पनी को जिम्मेदार ठहराया। नोटिस में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर उड़ान संचालन में विफलता से योजना और संसाधन प्रबंधन में बड़ी चूक का पता चलता है।
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंत्रालय के अधिकारियों और इंडिगो के सीईओ अल्बर्स के साथ स्थिति से निपटने को लेकर समीक्षा बैठक की। इंडिगो के उड़ान संचालन ठप होने के कारण यात्री लगातार पांचवे दिन फंसे हुए हैं।
इस बीच, सरकार ने विमानन कंपनी इंडिगो को रद्द या बाधित उड़ानों के लिए यात्रियों के सभी लंबित रिफंड बिना किसी देरी के जारी करने का निर्देश दिया है। नागर विमानन मंत्रालय ने आदेश दिया है कि ऐसी सभी उड़ानों के लिए रिफंड आज रात 8 बजे तक पूरा हो जाना चाहिए। इंडिगो की उड़ानें बड़ी संख्या में रद्द किए जाने के बाद यह निर्देश जारी किया गया है। उड़ाने रद्द होने से देश भर के यात्रियों को परेशानी और असुविधा हुई है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…