भारत

कर्नाटक में HMPV वायरस के दो मामले सामने आए

चीन में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के फैलने की चिंताओं के बीच, कर्नाटक में भी एचएमपीवी के दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एचएमपीवी के दो मामलों का पता लगाया है। इसमें तीन महीने की एक बच्ची और आठ महीने का एक लड़का वायरस से संक्रमित हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों मरीजों में से किसी ने अंतर्राष्‍ट्रीय यात्रा नहीं की थी।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि एचएमपीवी पहले से ही भारत सहित दुनिया भर में फैल चुका है। कई देशों में लोगों में श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक देश में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी या श्वसन बीमारी के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। चीन में एचएमपीवी के बढ़ते मामलों के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन की स्थिति के बारे में समय-समय पर ताजा जानकारी दे रहा है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बुलाई बैठक

कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बेंगलुरु में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के दो मामलों का पता चलने के बाद विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। मीडिया को संबोधित करते हुए श्री गुंडू राव ने कहा कि वे आईसीएमआर के संपर्क में हैं और संक्रामक वायरस पर नज़र रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हम यह नहीं मानते कि बेंगलुरु में पाया गया एचएमपीवी वायरस और चीन में मिला वायरस समान प्रकार का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों शिशुओं में किसी ने भी यात्रा नहीं की थी, जिससे यह पता चलता है कि ये संक्रमण स्‍थानीय तौर पर फैला है।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

9 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

9 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

10 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

10 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

10 घंटे ago