insamachar

आज की ताजा खबर

Two Maoists killed in encounter
भारत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों से तीन राइफल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। तलाश अभियान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *