भारत

पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा पारित दो नए अपराध-रोधी कानून आज से राज्‍य में होंगे लागू

पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा पारित दो नए अपराध-रोधी कानून आज से राज्य में लागू हो गए हैं। इस वर्ष जून में राज्‍य विधानसभा ने पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण विधेयक, 2026 और पश्चिम बंगाल सार्वजनिक व्यवस्था रखरखाव-संशोधन विधेयक, 2026 पारित किए थे।

पश्चिम बंगाल जन सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण विधेयक, 2026 राज्य विधानसभा ने 29 जून को पारित किया था। राज्यपाल आर. एन. रवि की स्वीकृति के बाद यह विधेयक अब कानून बन गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति, या भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल होने की संभावना वाले व्यक्ति को अधिकतम एक वर्ष की अवधि के लिए हिरासत में रखा जा सकता है। निवारक हिरासत के आदेश राज्य सरकार, पुलिस आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट या सरकार द्वारा अधिकृत डीआईजी रैंक के पुलिस अधिकारी द्वारा जारी किए जा सकते हैं। नया कानून असामाजिक गतिविधियों, दंगों, पुलिसकर्मियों पर हमलों और संगठित अपराध के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई को सक्षम बनाएगा।

Editor

Recent Posts

एपीडा ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस को निर्यात के लिए 1 एमटी फूल मखाना (पॉप्ड मखाना) की खेप को रवाना करने में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस…

1 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में आयोजित जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन दिवस में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में आयोजित जी20 व्यापार…

4 मिनट ago

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

6 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

6 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

6 घंटे ago