तूफान ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए हैं। यागी, इस साल का 11वां तूफान (टाइफून) है जो शुक्रवार को चीन के समुद्र तट से टकराया। इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा।
चीन ने शुक्रवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है, क्योंकि यागी तूफान सबसे पहले हैनान में पहुंचा, उसके बाद दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा और इसके चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र तथा उत्तरी वियतनाम तक पहुंचने की आशंका है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में, प्रांत में नारियल के पेड़ों को टूटकर गिरते देखा जा सकता है। हर जगह बिलबोर्ड गिरे हुए हैं और वाहन पलटे हुए नजर आ रहे हैं। हैनान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यागी, जिसके केंद्र बिंदु के पास लगभग 245 किमी प्रति घंटा (152 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, शुक्रवार को शाम 4 बजे के आसपास वेनचांग में पहुंचा था। वर्ष 1949 से 2023 तक, 106 ‘टाइफून’ हैनान में आए, लेकिन केवल नौ को ही ‘सुपर टाइफून’ के रूप में श्रेणीबद्ध किया गया।
गुआंगडोंग के प्रांतीय गवर्नर वांग वेइजहोंग ने स्थानीय अधिकारियों से यागी के खिलाफ ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ने’’ और ‘‘मुश्किल लड़ाई जीतने’’ का आग्रह किया। इस तूफान के कारण शनिवार को पश्चिमी गुआंगडोंग प्रांत और पर्ल रिवर डेल्टा में भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में तूफान आने के बाद आपदा राहत प्रयासों को बढ़ाने को कहा है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अगरतला में त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को…
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 13 मार्च तक छिटपुट वर्षा का पूर्वानुमान लगाया…
इस्राएल ने आज सवेरे दक्षिणी लेबनान पर हमला तेज कर दिया, जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी…
रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी ने नेपाल के संसदीय चुनाव…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लगभग ₹33,500 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली…