अंतर्राष्ट्रीय

UAE ने पर्यावरण में योगदान करने वालों को दस वर्ष का ब्‍लू रेजीडेंसी वीजा देने की घोषणा की

38 लाख से अधिक भारतीयों का घर संयुक्‍त अरब अमीरात ने पर्यावरण संरक्षण और संधारणीयता प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले लोगों को लंबे दिनों तक इस देश में ठहरने संबंधी एक नए वीजा कार्यक्रम की घोषणा की है। दस वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा का उद्देश्य पर्यावरण संबंधी अनुसंधान, सक्रियता और प्रौद्योगिकी समाधान में वैश्विक नेताओं को आकर्षित करना है। यह संयुक्त अरब अमीरात की सीमाओं के परे का वीजा वर्ग है।

यह वीजा विश्वभर में संधारणीयता पहलों को महत्व देने वाले लोगों का स्वागत करता है। सफल आवेदक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संगठन के सदस्यों, पुरस्‍कृत अनुसंधानकर्ताओं और विशिष्ट कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल कर सकते हैं। ब्लू रेजीडेंसी वीज़ा संयुक्त अरब अमीरात के मानक दो-वर्षीय रेजीडेंसी परमिट के विपरीत है। यह वीजा निवेशकों, उद्यमियों और विशेषज्ञों को एक दशक तक यहां ठहरने की सुविधा देने वाले गोल्‍डन वीजा और कुशल पेशेवरों तथा व्यवसायियों को पांच वर्ष तक ठहरने की अनुमति देने वाले ग्रीन वीजा जैसे पूर्व के स्‍थापित योजनाओं में शामिल हो चुका है।

ब्लू रेजीडेंसी वीजा संयुक्‍त अरब अमीरात में जारी संधारणीयता वर्ष में सहायक है। यह कॉप-28 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात की महत्वपूर्ण सहमति और पर्यावरण संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करने की एक राष्‍ट्रीय प्रतिबद्धता के अनुरूप है। पिछले वर्ष दुबई में संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन, कॉप-28 आयोजित किया गया था।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

5 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

18 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

18 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

18 घंटे ago