Defence News

संयुक्त अरब अमीरात थल सेना के कमांडर मेजर जनरल यूसुफ मयूफ सईद अल हल्लामी भारत पहुंचे

संयुक्त अरब अमीरात थल सेना के कमांडर मेजर जनरल यूसुफ मयूफ सईद अल हल्लामी 27-28 अक्टूबर, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस उच्च-स्तरीय यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाना और विशेष रूप से प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन के क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों की खोज करना है। यह यात्रा दोनों देशों के अपनी दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी को मजबूत बनाने के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

मेजर जनरल यूसुफ मयूफ सईद अल हल्लामी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महानिदेशक सूचना प्रणाली और सेना डिजाइन ब्यूरो ने मेजर जनरल यूसुफ मयूफ सईद अल हल्लामी को देश की रक्षा क्षमताओं और भारतीय सेना के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोडमैप के बारे में भी जानकारी दी।

मेजर जनरल यूसुफ मायुफ सईद अल हल्लामी 28 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का भी दौरा करेंगे और विभिन्न स्वदेशी हथियार एवं उपकरण प्लेटफार्मों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। वे रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत से भी बातचीत करेंगे। कमांडर आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात थल सेना के कमांडर, मेजर जनरल यूसुफ मायुफ सईद अल हल्लामी की यह यात्रा संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस यात्रा से रक्षा संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे और सैन्य जुड़ाव तथा क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग से भविष्य के लिए साझेदारी का मार्ग प्रशस्त होगा।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

48 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

3 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

8 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

8 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

9 घंटे ago