भारत

UGC ने रैगिंग रोकथाम विनियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए चार IITs, तीन IIMs और अलीगढ़ मुस्लिम महाविद्यालय सहित 89 संस्थानों को नोटिस जारी किया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग – यूजीसी ने रैगिंग रोकथाम विनियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए चार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों – आईआईटी, तीन भारतीय प्रबंधन संस्थानों – आईआईएम और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित देश के 89 संस्थानों को नोटिस जारी किया है।

रैगिंग संबंधी यूजीसी विनियम 2009 के अनुसार, इससे संबद्ध प्रत्येक संस्थान को छात्रों का अनुपालन आश्वासन और रैगिंग विरोधी आश्वासन पत्र जमा कराना आवश्यक है। नोटिस के अनुसार इन संस्थानों ने बार- बार कहने के बावजूद विद्यार्थियों से लिखित में अनिवार्य रैगिंग रोधी वचनबद्धता और संस्थानों से अनुपालन वचनबद्धता प्रस्तुत नहीं की है।

रैगिंग संबंधी यूजीसी विनियम 2009 का अनुपालन सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार आई.आई.टी. संस्थानों की सूची में बॉम्बे, खड़गपुर, पलक्कड़ और हैदराबाद शामिल हैं। जबकि आईआईएम संस्‍थानों में बॉम्बे, रोहतक और तिरुचिरापल्ली के नाम शामिल हैं। अन्य उल्लेखनीय संस्थानों में एम्स रायबरेली और दिल्ली के अलावा आंध्र प्रदेश और हरियाणा में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के नाम शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

11 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

11 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

12 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

12 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

12 घंटे ago