भारत

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों के लिए अपनी तीन-भाषा नीति वापस ली; मुख्यमंत्री ने इस नीति पर विचार-विमर्श के लिए एक समिति की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों के लिए त्री-भाषा नीति वापस ले ली है। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर कल मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने त्रि-भाषा नीति को लागू करने वाले दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का फैसला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कक्षा एक से 12 तक त्रि-भाषा नीति लागू करने के लिए डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था और नीति कार्यान्वयन के लिए एक अलग समिति का गठन किया था।

महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि प्राथमिक विद्यालयों में तीसरी-भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने से संबंधित 16 अप्रैल और 17 जून को जारी किए गए शासकीय निर्णय रद्द कर दिए गए हैं। पहले जीआर से कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाया गया था, जबकि दूसरे जी आर के अनुसार छात्रों के लिए वैकल्पिक तीसरी भाषा होती। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के लिए तीन-भाषा नीति की समीक्षा करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इस बीच, महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र आज मुंबई में शुरू होगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

10 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

10 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

11 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

11 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

11 घंटे ago