भारत

UIDAI ने बायोमेट्रिक्स एसडीके बेंचमार्किंग चैलेंज 2025 के विजेताओं की घोषणा की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्‍यालय में विजेताओं के सम्‍मान समारोह के साथ ही फिंगरप्रिंट मोडैलिटी के लिए बायोमेट्रिक्स एसडीके बेंचमार्किंग चैलेंज 2025 का समापन किया।

नवाचार को बढ़ावा देने और बायोमेट्रिक अनुसंधान को आगे बढ़ाने की यूआईडीएआई की निरंतर कोशिशों के तहत शुरू की गई इस प्रतियोगिता का उद्देश्‍य अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और अनुसंधान संस्थानों से उच्च-प्रदर्शन 1:1 फिंगरप्रिंट मैचिंग समाधान की पहचान करना था।

इस प्रतियोगिता की एक खास बात यह थी कि इसमें 5 से 10 साल के बच्चों के विशिष्‍ट दीर्घकालिक फिंगरप्रिंट डेटासेट का इस्तेमाल किया गया, जिसमें परीक्षण के उद्देश्‍य से हर नमूने के लिए 5-10 साल का अंतराल था और इस बात का आकलन करना था कि बच्चों के बड़ा होने पर वन-टू-वन तुलनात्‍मक सेटिंग में काम करने वाले फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन सिस्टम कितने अच्छे से काम करते हैं। यह एक दुर्लभ और वैज्ञानिक रूप से महत्‍वपूर्ण डेटासेट है जो सबूतों पर आधारित मूल्यांकन और दुनिया भर में सबसे अच्छे तरीकों के लिए यूआईडीएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रतियोगिता में बड़े पैमाने पर 2,106 आवेदन आए, जो यूआईडीएआई के बेंचमार्किंग प्रोग्राम में दुनिया की गहरी दिलचस्पी दर्शाता है। कड़ी तकनीकी जांच और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, तीन आवेदनों को अंतिम मूल्‍यांकन के लिए चुना गया।

कई तरह के व्‍यापक प्रदर्शन परीक्षणों के बाद, लिथुआनिया की न्यूरोटेक्नोलॉजी ने पहला स्थान और स्लोवाकिया की इनोवेट्रिक्स ने दूसरा स्थान हासिल किया।

यूआईडीएआई ने विजेताओं को बधाई दी और उत्‍साहपूर्ण सहभागिता के लिए सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। प्राधिकरण ने दोहराया कि इस तरह की कोशिशें बायोमेट्रिक्स में अनुसंधान, विकास और नवाचार को लगातार मज़बूत करने के उसके बड़े मिशन का हिस्सा हैं, जिससे आधार का सुरक्षित, भरोसेमंद और सबको साथ लेकर चलने वाली डिजिटल पहचान सेवा के रूप में सबसे आगे रहना सुनिश्चित हो सके।

इस मिशन को और आगे बढ़ाने के लिए, यूआईडीएआई जल्द ही फेस और आइरिस मोडैलिटीज़ यानी चेहरे और आँखों की पुतली के लिए इसी तरह के एसडीके बेंचमार्किंग प्रतियोगिता शुरू करेगा, जिसमें वैश्विक अनुसंधान एवं विकास समुदाय को हिस्सा लेने और मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

14 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

19 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

19 घंटे ago