भारत

UIDAI ने 25 लाख से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार किए निष्क्रिय

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डेटाबेस की सटीकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अब तक 25 लाख से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आधार विश्व की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली है। इसमें लगभग 134 करोड़ सक्रिय आधार धारक हैं। जितिन प्रसाद ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर, आधार नंबर के अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए उसका आधार नंबर निष्क्रिय करना आवश्यक है। उन्‍होंने कहा कि पहचान धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने और देश में डेटा लीक को रोकने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जो आधार नंबर धारकों को ऑफ़लाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं के साथ सत्यापित दस्तावेज़ सुरक्षित और सुगम तरीके से साझा करने की सुविधा प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

एपीडा ने असम से ब्रिटेन और इटली को जीआई-टैग वाले जोहा चावल के पहले निर्यात में सहायता की

एपीडा ने असम से ब्रिटेन और इटली को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाले 25 मीट्रिक…

37 मिनट ago

अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

ईरान, इस्राएल और अमरीका के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़…

1 घंटा ago

पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित अफगानिस्‍तान के कई प्रांतों पर सैन्‍य हमले किये

पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित अफगानिस्‍तान के कई प्रांतों पर सैन्‍य हमले…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एग्रीनोवेट इंडिया लि. ने वित्त वर्ष 2024–25 के लिए ₹3.40 करोड़ का लाभांश अदा किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज दिल्ली में एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय…

1 घंटा ago

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध (OCWC) पर राष्ट्रीय संवाद’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन…

2 घंटे ago