भारत

UIDAI ने गूगल मैप्स पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने गूगल मैप्स पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है। इस पहल से देश भर के निवासियों के लिए अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंच में आसानी होगी और सुविधा में बढोत्‍तरी होगी।

इस पहल से नागरिकों को आधार केंद्रों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। साथ ही वयस्क नामांकन, बाल नामांकन या केवल पता और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सेवाओं से संबंधित केन्‍द्रों की सटीक जानकारी उपल‍ब्‍ध होगी। इसके अलावा, केंद्र की सुगमता से संबंधित जानकारी, जैसे दिव्यांग-अनुकूल बुनियादी ढांचा, पार्किंग सुविधा की उपलब्धता और संचालन समय संबंधी जानकारी को प्रदर्शित किया जाएगा जिससे नागरिकों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

यह सुविधा आने वाले महीनों में उपलब्ध होने की आशा है।

इस सहयोग का उद्देश्य जनसुविधा को बढ़ाना, गलत सूचनाओं से बचना और यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को देशभर में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्रों (एएसके) सहित 60,000 से अधिक आधार केंद्रों तक निर्बाध पहुंच प्राप्त हो। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जब उपयोगकर्ता गूगल मैप्‍स पर खोज करेंगे, तो उन्हें सत्यापित आधार केंद्रों तक निर्देशित किया जाएगा।

यूआईडीएआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि यूआईडीएआई का उद्देश्‍य हमेशा आधार नंबर धारकों के जीवन में सुगमता लाने पर केंद्रित रहा है। यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंच अब आसान, तेज और अधिक पारदर्शी होगी।

सहयोग के अगले चरण में, यूआईडीएआई केंद्र की जानकारी को प्रबंधित करने और लोगों की प्रतिक्रिया का सीधे जवाब देने के लिए गूगल बिजनेस प्रोफाइल का उपयोग करेगा, जिससे एक पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा प्रणाली सुनिश्चित होगी।

भविष्य में, यह साझेदारी गूगल मैप्स इंटरफेस के माध्यम से सीधे अपॉइंटमेंट बुकिंग की संभावनाओं का पता लगाएगी, जिससे निवासियों को अपनी यात्राओं की योजना और भी अधिक कुशलता से तय करने में मदद मिलेगी।

गूगल इंडिया की रणनीतिक साझेदारी की कंट्री हेड रोली अग्रवाल ने कहा कि यूआईडीएआई के साथ मिलकर सत्यापित आधार केंद्रों को एकीकृत करने से, हम लाखों निवासियों के लिए भरोसेमंद सेवाओं को विश्वास के साथ ढूंढना आसान बना रहे हैं और आवश्यक सरकारी बुनियादी ढांचे और उन लोगों के बीच के अंतर को पाट रहे हैं जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्‍यकता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने स्पष्ट कहा, जब तब पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना नहीं छोड़ेगा तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी

भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तब पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना नहीं…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आंध्र प्रदेश के हालिया दौरे के दौरान तोतापुरी आम उत्पादक किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के हालिया दौरे के दौरान तोतापुरी…

9 घंटे ago

लोक सभा अध्यक्ष ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया

कोलकाता; 3 जुलाई 2026: आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह…

11 घंटे ago