भारत

यूके की अदालत ने खारिज की भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका की

यूनाइटेड किंगडम की एक अदालत ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह न्याय से बचने का बड़ा खतरा उत्पन्न कर रहा है। नीरव मोदी पांच वर्षों से लंदन की एक जेल में कैद है। उसने कल एक नई जमानत याचिका दायर की है। दिसंबर 2019 में एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ रुपये के ऋण लेकर उसे नहीं चुकाने के घोटाले के आरोपी हैं। इस कारण वे भारत में वांछित हैं।

52 वर्षीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी भारत में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए अपनी प्रत्यर्पण की लड़ाई हार गया था। वह लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत की सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुआ था, लेकिन उसका बेटा और दो बेटियां उसकी ओर से उपस्थित थे। भारत से केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीम सुनवाई के लिए वहां पहुंची थी और अदालत की कार्यवाही में शामिल रही।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago