अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने कनाडा से कहा, वह अपने देश में आपराधिक और अलगाववादी तत्वों को राजनीतिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित शरण देना बन्‍द करे

भारत ने कनाडा से एक बार फिर कहा है कि वह अपने देश में आपराधिक और अलगाववादी तत्वों को राजनीतिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित शरण देना बन्‍द करे। कनाडा के मालटन में नगर कीर्तन यात्रा के दौरान दिखाई गई झांकियों के बारे में नई दिल्‍ली में मीडिया के प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत कनाडा में उग्रवादी तत्वों द्वारा भारतीय राजनीतिक नेताओं के खिलाफ हिंसक प्रतीकों के इस्तेमाल पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त करता रहा है।

उन्‍होंने बताया कि पिछले साल एक परेड के दौरान भारत की पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या को दर्शाने वाली झांकी शामिल की गई थी। उन्‍होंने कहा कि पूरे कनाडा में भारतीय राजनयिकों के पोस्‍टर लगाए गए और उनके खिलाफ हिंसा की धमकियां दी गईं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी सभ्‍य समाज को हिंसा का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि कानून का सम्मान करने वाले लोकतांत्रिक देशों में अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता के नाम पर कट्टरवादी तत्‍वों की ओर से धमकियां जारी करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और आशा करता है कि कनाडा सरकार बिना भय के अपनी जिम्मेदारियां निभाएगी।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

11 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago