अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन ने कहा, अबू धाबी में संपन्न हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अगले सप्ताह के शुरु में रूस के साथ अतिरिक्त बैठकें हो सकती हैं

यूक्रेन ने कहा है कि अबू धाबी में संपन्न हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अगले सप्ताह के शुरु में रूस के साथ अतिरिक्त बैठकें हो सकती हैं। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में कल हुई वार्ता में फरवरी 2022 के बाद पहली बार अमरीका, रूस और यूक्रेन शामिल हुए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने एक पोस्ट में कहा कि वे युद्ध समाप्त करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में अमेरिकी निगरानी और देखरेख की आवश्यकता की समझ की सराहना करते हैं। अमेरिकी पक्ष ने संघर्ष की समाप्ति की शर्तों को औपचारिक रूप से निर्धारित करने के संभावित प्रारूपों के साथ-साथ इसे व्यावहारिक बनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा की। सैन्य प्रतिनिधियों ने वार्ता के आगले दौर में उठाए जाने वाले मुद्दों को रेखांकित किया। जेलेंस्‍की ने कहा यदि आगे बढ़ाने की तत्परता होती है और यूक्रेन तैयार रहता है तो अगली बैठक की अगले ही सप्ताह हो सकती है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

5 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

7 घंटे ago