अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख ने किया आगाह; पृथ्वी के जलवायु तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है वृद्धि

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने आगाह किया है कि पृथ्वी के जलवायु तापमान में, 2 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इस वृद्धि को एक दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखना बेहद कठिन है।

जर्मनी में बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में साइमन स्टिल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा बुलाए गए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के बिना बढ़ते तापमान से बचना दूभर हो जाएगा और मानवता पर खतरा बढ़ जाएगा। बॉन में आज से शुरू हुई यह बैठक 13 जून को समाप्त होगी। आशा है कि इस बैठक में इस साल जलवायु वार्ता के लिए एजेंडा तय किया जाएगा और नये वित्त लक्ष्य पर चर्चा होगी।

मौजूदा समय में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रति वर्ष एक सौ अरब डॉलर का लक्ष्य रखा गया है। नए लक्ष्य का उद्देश्य विकासशील देशों में तत्काल आवश्यक जलवायु कार्रवाई के लिए अधिक से अधिक धन जुटाना है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड…

1 सेकंड ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI…

2 मिनट ago

ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए ‘सरस शक्ति’ संग्रह लॉन्च किया

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ग्रामीण परिवर्तन के विजन के…

6 घंटे ago

सरकार ने GST अपीलीय ट्रिब्‍यूनल के समक्ष अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाई

सरकार ने धारा 112(1) के साथ पढ़े धारा 112(3) के अंतर्गत वस्तु एवं सेवा कर…

6 घंटे ago

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PFC) और आरईसी लिमिटेड (REC) के निदेशक मंडल ने विलय करने की योजना को स्‍वीकृति दी

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) और आरईसी लिमिटेड (आरईसी) के निदेशक मंडल ने कंपनी अधिनियम,…

7 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने वॉरफेयर एंड एयरोस्पेस स्ट्रैटेजी प्रोग्राम (WASP) के पांचवें संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया

नई दिल्ली में 29 जून को वॉरफेयर एंड एयरोस्पेस स्ट्रेटेजी प्रोग्राम (डब्ल्यूएएसपी) के सफल समापन…

9 घंटे ago