अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक क्‍लोजडोर सत्र के दौरान पाकिस्‍तान पर प्रश्‍न उठाया

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक क्‍लोजडोर सत्र के दौरान पाकिस्‍तान पर प्रश्‍न उठाया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। यह सत्र भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढते तनावों के बीच हुआ। खबरों के अनुसार परिषद के कई सदस्‍यों ने पाकिस्‍तान की आलोचना की और इस हमले में पाकिस्‍तान आधारित आतंकी गुट लश्‍कर-ए-तैयबा की भूमिका को लेकर चिंताएं व्‍यक्‍त कीं।

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के अध्‍यक्ष इवेंजेलोस सेकेरिस ने कहा कि यह बैठक उत्‍पादक और उपयोगी रही। उन्‍होंने शांति को समर्थन देने और तनाव को कम करने में परिषद की भूमिका का उल्‍लेख किया।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के सहायक महासचिव खालिद खियारी ने सत्र की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पक्ष तनाव को कम करना चाहते हैं। रूस की उप-स्‍थाई प्रतिनिधि अन्ना एवस्टिग्नीवा ने तनाव कम करने के प्रति आशा व्‍यक्‍त की।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एं‍तोनियो गुतरश ने स्थिति को काफी तनावपूर्ण बताया। उन्‍होंने भारत तथा पाकिस्‍तान दोनों से सैन्‍य संघर्ष टालने का आग्रह किया। पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस घटना के कारण हुए दुख और आक्रोश को समझ सकते हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago