संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जारी अशांति पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने प्रदर्शनकारियों की मौतों की त्वरित, निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संयम बरतने, लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने और हिंसा की घटनाओं के लिए जवाबदेही तय करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच शांति बनाए रखने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले महीने से चुनावों से पहले जारी प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों की मौत हुई है। उच्चायुक्त ने सभी मौतों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है।
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने फिलीपींस के सेबू…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…