प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से कल 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग एक हजार पांच सौ सत्तर करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह योजना दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों में से एक है। ‘विरासत भी, विकास भी‘ की भावना के अनुरूप विकसित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण भारतीय रेल में तेजी से हो रहे परिवर्तन का प्रतीक है।
अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत 13 सौ से ज्यादा रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है और इनमें से कई स्टेशन पर काम पूरा हो चुका है। 75 स्टेशन्स का लोकार्पण किया गया है। जब आप यहां जालंधर के कैंट स्टेशन में जाएंगे तब आपको एहसास होगा कि वाकई हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने करतोली–अंबाला रेल सेवा और अमृतसर छेहरटा और वाराणसी के बीच संत रविदास एक्सप्रेस को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नागरिक देवो भवः‘ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
हम नागरिक देवो भव: इस मंत्र पर चल रहे हैं। गरीब हो, मीडिल क्लास हो ऐसे हर परिवार को बेस्ट से बेस्ट सुविधा मिले, यह हमारा प्रयास है और नागरिक देवो भव: का यह भाव हमारे काम में दिखता है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन संचालित यात्री रेलगाड़ी को रवाना किया।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…