केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलवार बैठकों के आयोजन के क्रम में आज एक वीडियो संदेश जारी करते हुए 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास उत्पादन को लेकर अहम बैठक की घोषणा की और किसान भाई-बहनों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। संदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “कपास उत्पादक किसान बहनों और भाईयों, हमारे देश में कपास उत्पादकता अभी काफी कम हैं, और बीच में बी.टी. कॉटन टीएसवी वायरस के कारण उत्पादकता लगातार घटी है। कपास का उत्पादन कम होता जा रहा है, जिसके कारण किसान संकट में हैं। हमारा संकल्प है, कपास का उत्पादन बढ़ाना और उत्पादन में आने वाली लागत को घटाना, जलवायु अनुकूल अच्छे बीज, जो वायरस अटैक का मुकाबला कर सकें।
इसके लिए 11 जुलाई 2025 को प्रात: 10 बजे कोयंबटूर में हमने एक बैठक बुलाई है जिसमें कपास उत्पादक किसानों के प्रतिनिधि, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, ICAR के जाने-माने सभी वैज्ञानिक, स्वयं डीजी आईसीएआर, कपास उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रीगण राज्य सरकार के अधिकारीगण, कपास उद्योग से जुड़े हुए प्रतिनिधि और कृषि विश्वविद्यालयों के लोग भी रहेंगे।
बहनों और भाईयों हम गंभीर चिंतन कर रहे हैं कि, कपास की उत्पादकता, गुणवत्ता कैसे बढ़ें। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों, तो कृपया करके टोल फ्री नंबर 18001801551 पर अवश्य मुझे भेजें। मैं आपके सुझावों को अत्यंत गंभीरता से लूंगा,और मिलकर कपास के उत्पादन को बढ़ाने के लिए हम रोडमैप बनाएंगे।“
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…